रांची
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ की वादा निभाओ, स्थाई करो मुहिम के तहत 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल के अंतिम दिन मनरेगा कर्मी सभी जिला मुख्यालयों में जमे रहेl निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम को मशाल जुलूस निकाला गयाl मशाल जुलूस के माध्यम से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गईl इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार बिल्कुल ही निरंकुश हो गई हैl जानबुझ कर मनरेगा कर्मियों को हड़ताल करने पर विवश कर रही हैंl
कहा कि इस सरकार ने अपने कार्यकाल में मनरेगा कर्मियों को झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दियाl ग्रामीण विकास मंत्री का आवास घेराव, विधानसभा घेराव, 100 किलो मीटर पद यात्रा, मुख्यमंत्री आवास घेराव सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन होने के बावजूद कोई कार्यवाही न लेना, सरकार की निरंकुशता को दर्शाता हैl कहा, मनरेगा कर्मी 17 वर्षों से भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में अपना योगदान दे रहे हैंl
मनरेगा कर्मियों ने कहा कि पूरी जवानी सरकार की सेवा में दे दिए अब बुढ़ापे में कहां जाएंगेl कहा, कोरोना महामारी के समय भी जब सभी लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए थे, अपनी जान की परवाह किए बिना मनरेगा कर्मी ने मजदूरों को रोजगार देकर, घर-घर में चूल्हा जलाने का काम किया हैl प्रखंडों में मनरेगा कर्मियों का दायित्व अहम हैl कहा कि सरकार नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर सेवा स्थाई कर ग्रेड पे लागू करे। इस आशय का एक पत्र जॉन बागे, प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी किया गया है।